हरियाणा में कोरोना स्टेटस: मौतों ने बनाया नया रिकॉर्ड, ठीक होने वालों में भी हुआ इजाफा
punjabkesari.in Sunday, May 02, 2021 - 09:28 PM (IST)
चंडीगढ़ (धरणी): विश्वव्यापी महामारी कोविड-19 के कारण होने वाली मौतों ने आज हरियाणा में रिकॉर्ड बना दिया है। हरियाणा में जहां आज 13322 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं, वहीं 145 मौतें भी रिकॉर्ड में दर्ज की गई हैं, जोकि अब तक की एक दिन में होने वाली मौतों की सबसे बड़ी गिनती है। हालांकि आज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए मरीजों की संख्या 10423 रही। इसके अलावा 1441 मरीजों की हालत अब भी नाजुक है, जिसमें 203 मरीज वेंटीलेटर पर हैं व 1238 ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखे गए हैं।
देखें रिपोर्ट-