नाले में गिरी गाय, 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला सुरक्षित बाहर

punjabkesari.in Tuesday, Sep 07, 2021 - 04:26 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के यमुनानगर के  सेक्टर 17 में एक गाय 10 फुट गहरे नाले में गिर गई। जिसके बाद गाय को निकालने के लिए नगर निगम, फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसको सुरक्षित बाहर निकाला गया।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि विवेकानंद स्कूल के पास यह गहरा गंदा नाला है जिसकी गहराई 10 फुट से भी अधिक है। आज सुबह हुई भारी वर्षा के बाद गाय इस गहरे नाले में गिर गई। जिसके बाद गौ रक्षा समिति और नगर निगम एवं फायर ब्रिगेड अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची विभिन्न टीमों ने गाय को सकुशल बाहर निकाला और उसका इलाज किया। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि लोग अपने पशुओं को सड़कों पर छोड़ देते हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में गाय के मालिक का पता चलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और इस गाय को गौशाला में भिजवाया जा रहा है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static