विवाहिता के साथ दुष्कर्म, गांव के ही युवक पर लगाया आरोप

punjabkesari.in Sunday, Jun 06, 2021 - 10:49 AM (IST)

 

रेवाड़ी (योगेंद्र सिंह) : बावल थाना क्षेत्र में रहने वाली विवाहिता ने गांव के ही युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार विवाहिता ने बताया है कि अगस्त 2019 को गांव के युवक ने उसको डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने उसके साथ मारपीट भी की।

इसके बाद भी वह कई बार दुष्कर्म कर चुका है। उसकी ज्यादती से परेशान होने पर अब उसने पुलिस की शरण ली है। विवाहिता ने बताया कि उसके साथ मारपीट करते हुए आरोपी ने किसी को दुष्कर्म की बात बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी हुई थी। इसी के चलते वह भयभित थी और चुपचाप यह जुल्म सह रही थी। बावजूद आरोपी जब अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static