खुशखबरी: सीआरएसयू को जल्द मिलेगा रैगुलर टीचिंग व नान-टीचिंग स्टाफ

punjabkesari.in Monday, Nov 18, 2019 - 04:27 PM (IST)

जींद(जसमेर): जींद के चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सी.आर.एस.यू.) को जल्द रैगुलर टीचिंग और नान-टीचिंग स्टाफ मिलेगा। विश्वविद्यालय में नान-टीचिंग स्टाफ के 130 और टीङ्क्षचग स्टाफ के 100 पदों पर जल्द नियुक्तियां होंगी। इसकी फाइल प्रदेश के शिक्षा मंत्री के पास पहुंच गई है। रैगुलर स्टाफ की नियुक्ति के बाद विश्वविद्यालय में शिक्षा का स्तर और ऊंचा होगा। 

2014 में अस्तित्व में आई सी.आर.एस.यू. को  अभी तक रैगुलर स्टाफ नहीं मिल पाया है। पहले यू.जी.सी. की कुछ शर्तों और बाद में दूसरे कुछ कारणों से सी.आर.एस.यू. में रैगुलर टीचिंग और नान-टीचिंग स्टाफ की नियुक्ति नहीं हो पाई। पिछले 5 साल से विश्वविद्यालय में एडहाक और आऊटसोॄसग में टीचिंग और नान-टीचिंग स्टाफ की भर्ती कर विश्वविद्यालय का काम चलाया जा रहा है। रैगुलर स्टाफ की भर्ती के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन शुरू से ही प्रयास करता आ रहा है। विश्वविद्यालय में कई टीचिंग और नान-टीचिंग काम ऐसे होते हैं, जो केवल रैगुलर स्टाफ ही कर सकता है। रैगुलर स्टाफ के अभाव में विश्वविद्यालय के इस तरह के काम प्रभावित हो रहे हैं।

इसे देखते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.आर.बी. सोलंकी ने विश्वविद्यालय में रैगुलर टीचिंग और नान-टीचिंग स्टाफ की भर्ती के लिए विश्वविद्यालय के चांसलर और प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग से लगातार संपर्क जारी रखा है। इसमें टीचिंग स्टाफ के 100 और नान-टीङ्क्षचग स्टाफ के 130 कर्मचारियों की रैगुलर आधार पर भर्ती की मांग सरकार से की गई है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार विश्वविद्यालय में रैगुलर स्टाफ की नियुक्ति की फाइल अब शिक्षा मंत्री के कार्यालय में पहुंच गई है। जल्द शिक्षा मंत्री द्वारा इसे क्लीयरैंस मिल जाएगी और उसके बाद विश्वविद्यालय में रैगुलर स्टाफ की भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 

फिलहाल नान-टीचिंग स्टाफ का सारा काम एडहाक और आऊटसोॄसग के कर्मचारी कर रहे हैं। इनमें 60 कर्मचारी एडहाक और 20 कर्मचारी आऊटसोॄसग के तहत नियुक्त किए गए हैं। इन कर्मचारियों पर ही विश्वविद्यालय के सारे कामकाज का दारोमदार है। जल्द विश्वविद्यालय में रैगुलर आधार पर नान-टीङ्क्षचग के 130 कर्मचारियों की नियुक्ति हो जाएगी। उसके बाद विश्वविद्यालय का प्रशासनिक काम और ज्यादा प्रभावी तथा तेज गति से होने लगेगा। इससे विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कामकाज में काफी सुधार होगा और विश्वविद्यालय का रुतबा भी बढ़ेगा। 

सी.आर.एस.यू. में रैगुलर आधार पर टीचिंग और नान-टीचिंग स्टाफ की नियुक्ति को लेकर विश्वविद्यालय के वी.सी. प्रो.आर.बी. सोलंकी का कहना है कि इसकी फाइल शिक्षा मंत्री की टेबल पर पहुंच गई है। बहुत जल्द इस फाइल को क्लीयरैंस मिल जाएगी। रैगुलर टीचिंग और नान-टीचिंग स्टाफ मिल जाने के बाद विश्वविद्यालय में प्रशासनिक और अध्यापन का काम और ज्यादा बढिय़ा तरीके से होने लगेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static