साइबर ठगों का बढ़ता जाल, लोगों को झांसे में लेकर बैंक खाते कर रहे खाली, केस दर्ज करने तक सिमटी कार्रवाई
punjabkesari.in Wednesday, Nov 04, 2026 - 06:27 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): साइबर ठगों का जाल लगातार बढ़ता जा रहा है। लोगों को अलग-अलग तरीके से टारगेट कर झांसे में लेकर ठगों द्वारा उनके बैंक खाते खाली किए जा रहे हैं। पुलिस के पास जब पीड़ित अपनी फरियाद लेकर पहुंचता है तो पुलिस कार्रवाई के नाम पर केस तो दर्ज कर लेती है, लेकिन साइबर ठगों का पता लगाने में पुलिस भी नाकाम हो रही है। हालांकि पिछले दिनों गुड़गांव पुलिस द्वारा कुछ साइबर अपराधी तो पकड़े, लेकिन यह अपराधी मुख्य अपराधी नहीं बल्कि साइबर अपराधियों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले ही अपराधी थे। ऐसे में पुलिस के हाथ अब तक मुख्य साइबर अपराधी नहीं लग पाया है। यही कारण है कि साइबर अपराध की जड़े अब गुड़गांव ही नहीं बल्कि पूरे दुनिया तक फैल गई हैं। अब भी साइबर थाना ईस्ट पुलिस ने साइबर अपराध के तीन केस दर्ज किए हैं जिनमें लोगों को अलग-अलग तरीके से अपने झांसे में लेकर उनके बैंक खाते से करीब 11 लाख 66 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
7.19 लाख रुपये की ठगी
सुशांतलोक निवासी वीरेंद्र कुमार गुलाटी ने पुलिस को दी शिकायत के अनुसार अज्ञात आरोपियों ने गत 18 अक्तूबर को ऑनलाइन माध्यम से संपर्क किया और विभिन्न हथकंडे अपनाते हुए उनके साथ सात लाख 19 हजार रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सुराग जुटाने शुरू कर दिए हैं।
जालसाजों दो लाख की ठगी
सेक्टर-47 निवासी नितीश कपूर के साथ 31 अक्तूबर को जालसाजों ने जाल में फंसाकर दो लाख 932 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाकर ठगी कर डाली। पीड़ित द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर यह खंगालना शुरू कर दिया है कि ठगी की यह रकम किस बैंक खाते में ट्रांसफर हुई है।
इसके अलावा गोपे अस्सुदनी निवासी डीएलएफ फेस- चार निवासी डीएलएफ फेस-चार इलाके में रहने वाले गोपे अस्सुदनी को अज्ञात ठगों ने दो नवंबर को ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार बनाया। शातिर बदमाशों ने विभिन्न प्रलोभन या डिजिटल माध्यम का झांसा देकर उनके बैंक खाते से कुल दो लाख 39 हजार 61 रुपये उड़ा लिए गए। इस संबंध में पीड़ित की दरखास्त पर पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।