डी.एल.एड. की परीक्षा में नकल के 8 मामले दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Aug 18, 2022 - 10:37 AM (IST)

भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई जा रही डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष-2019, 2020 की प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) एवं प्रवेश वर्ष-2021 के प्रथम वर्ष (नियमित) की परीक्षा में विभिन्न उडऩदस्तों द्वारा आज अनुचित साधन के 8 मामले दर्ज किए गए। बोर्ड अध्यक्ष प्रो. डा. जगबीर सिंह ने बताया कि उनके स्वयं एवं संयुक्त सचिव के उडऩदस्ते ने गुरुग्राम के परीक्षा केन्द्रों से नकल के 5 मामले दर्ज किए। बोर्ड अध्यक्ष के स्पैशल उडऩदस्तों ने नारनौल के परीक्षा केन्द्रों में नकल के 2 मामले दर्ज किए। इसके अतिरिक्त जिला प्रश्न-पत्र उडऩदस्ता कुरुक्षेत्र द्वारा 1 अनुचित साधन का मामला दर्ज किया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static