डी.एल.एड. प्रथम/द्वितीय परीक्षाएं 26 से : डा. जगबीर

punjabkesari.in Tuesday, Jul 26, 2022 - 10:04 AM (IST)

भिवानी: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष-2019, प्रवेश वर्ष-2020 प्रथम/द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर/नियमित) तथा प्रवेश वर्ष-2021 प्रथम वर्ष (नियमित) की परीक्षाओं का संचालन 26 जुलाई से करवाया जा रहा है। परीक्षाएं 19 अगस्त तक संचालित होंगी। परीक्षा का समय 2 से 5 बजे तक रहेगा। 

बोर्ड अध्यक्ष प्रो. डा. जगबीर सिंह एवं सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि प्रदेशभर में 52 परीक्षा केन्द्रों पर 28,058 छात्र-अध्यापक परीक्षा देंगे जिसमें नियमित 25,174 व रि-अपीयर के 2884 छात्र-अध्यापक शामिल हैं। परीक्षा के सफल व सुव्यवस्थित संचालन के लिए परीक्षा केन्द्रों के औचक निरीक्षण हेतु 51 प्रभावी उडऩदस्तों का गठन किया गया है।

उन्होंने बताया कि छात्र-अध्यापकों को परीक्षा आरंभ होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केन्द्र पहुंचना सुनिश्चित करना होगा। संस्था के मुखिया व छात्र-अध्यापक इस बारे विशेष ध्यान रखें कि प्रवेश-पत्र का रंगीन पिं्रट ए-4 साइज पेपर पर फोटो के साथ लिया जाना अनिवार्य है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static