पेड़ से लटके मिले मां-बेटी के शव, लड़की पक्ष ने लगाया दहेज प्रताडऩा का आरोप

punjabkesari.in Sunday, Jul 17, 2022 - 10:55 AM (IST)

महेंद्रगढ़: क्षेत्र के गांव सिगड़ी राजपूत निवासी मां और उसके 6 माह के बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव सिगड़ी में एक किसान के खेत में बच्ची व मां का शव अलग-अलग पेड़ से लटका हुआ मिला। आपेड़ से लटके मिले मां-बेटी के शव, लड़की पक्ष ने लगाया दहेज प्रताडऩा का आरोपसपास के लोगों द्वारा महेंद्रगढ़ पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले महेंद्रगढ़ सामान्य अस्पताल पहुंचाया। इनकी पहचान गांव सिगड़ी राजपूत प्रीति (26) व उसकी बच्ची 6 माह की मुस्कान क रूप में हुई। मृतका व बच्चे का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था क्योंकि इस मामले को लेकर लड़की पक्ष ने दहेज प्रताडऩा के आरोप लगाए हैं। 

उनका कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी प्रीति की शादी लगभग 8 वर्ष पहले पूरे दान-दहेज से गांव जड़तोली अलीगढ़ में की थी और लगभग 5 लाख रुपए के करीब खर्चा हुआ था, उसके बाद भी उन्होंने मांग करने पर 50,000 रुपए की राशि दी थी। इतना कुछ होने के बावजूद भी वे उन्हें दहेज के लिए प्रताडि़त करते रहते थे, जिसकी वजह से यह घटना घटी है। इस मामले को लेकर आज पूरे दिन थाने परिसर में दोनों पक्ष कार्रवाई करवाने को लेकर मौजूद रहे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static