घर में फंदे से लटका मिला व्यक्ति का शव, मानसिक रुप से था परेशान

punjabkesari.in Monday, Mar 01, 2021 - 10:26 AM (IST)

यमुनानगर : गीता कॉलोनी में रविवार सुबह व्यक्ति का शव घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम  करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार गीता कॉलोनी निवासी अनिल कुमार (50) के परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे। रविवार को वह घर पर अकेला था। जब परिजन घर लौटे तो उसका शव कमरे में पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों के मुताबिक अनिल काफी समय से मानसिक रूप से परेशान था। उसका उपचार भी करवाया जा रहा था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static