मातम में बदली शादी की खुशियां, बारात जाने से पहले इस हालत में मिला दूल्हा

punjabkesari.in Thursday, Dec 12, 2019 - 02:43 PM (IST)

हिसार: हिसार जिले के कौथ कलां निवासी 26 वर्षीय अशोक अपनी शादी की खुशी में मंगलवार रातभर डीजे की धुन पर दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ डांस किया और बुधवार सुबह उसका शव रेलवे लाइन पर मिला। अशोक के घर में सभी रिश्तेदारों और दोस्तों के चीख सुनाई देने लगी। बुधवार को ही अशोक की बारात जानी थी। लेकिन इससे पहले ही सारी खुशियां मातम में बदल गईं।

मंगलवार को कौथ कलां गांव में अशोक की शादी की खुशी में परिजन, रिश्तेदार व दोस्त दिनभर नाचते गाते रहे। शाम को घुड़चड़ी हुई। अशोक भी मंगलवार रात 12 बजे तक दोस्तों के साथ नाचता रहा। इसके बाद वह अचानक कहीं चला गया। सुबह चार बजे जीआरपी ने अशोक के मरने की खबर परिजनों को दी। 

अशोक का शव बरसोला रेलवे लाइन पर कटी हालात में मिला। इसके बाद घर की खुशियां मातम में बदल गईं। अशोक के चचेरे भाई अनिल ने बताया कि अशोक कई दिन से मानसिक रूप से परेशान लग रहा था। जीआरपी के एसआई मंगतराम ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। अशोक की शादी संदलाना गांव की युवती के साथ तय हुई थी। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। 

घर का इकलौता बेटा था अशोक
अशोक इकलौता बेटा था। अशोक की मौत के बाद घर का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया। अशोक के घर में शादी की तैयारियों के लिए पिछले एक महीने से खरीदारी चल रही थी। शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद मंगलवार को घर में सभी के चेहरे पर खुशी थी। दोनों घरों में शादी समारोह की खुशी अचानक दुख में बदल गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static