ठेके के अंदर फंदे से झूलता मिला युवक का शव, मानसिक तौर पर था परेशान

punjabkesari.in Friday, Sep 02, 2022 - 09:07 AM (IST)

अम्बाला शहर : शहर के जंडली स्थित शराब के ठेके में बुधवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना का पता वीरवार सुबह तब चला जब करिंदे ने ठेके का शटर उठाया। उस समय युवक फंदे पर झूल रहा था। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस की मौजूदगी में ही युवक को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। 

सैक्टर-9 थाना प्रभारी रामपाल सिंह ने बताया कि मृतक युवक का नाम अभिषेक था, उसकी उम्र 22 साल थी। वह बिहार के बेगुसराए का रहने वाला था। उसे उसके जीजा ने लक्ष्मण सिंह ने ही यहां बुलाया था, जोकि करीब 5-6 सालों से ही यहां रह रहा था।

लक्ष्मण के मुताबिक उसका साला मानसिक तौर पर सही नहीं था। बुधवार की रात करीब 11, साढ़े 11 बजे चला गया था और उसका साला वहीं ठेेके में सो गया था। सुबह जब उसने आकर देखा तो अभिषेक चादर से फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर चुका था।  वहीं, थानाअध्यक्ष ने बताया कि आई.पी.सी.की धारा 174 की कार्रवाई करने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static