दुष्कर्म के आरोपी की मौत, केस दर्ज होने के ढाई घंटे बाद तोड़ा दम

punjabkesari.in Wednesday, Oct 27, 2021 - 10:17 AM (IST)

कैथल: जिले मे एख दुष्कर्म आरोपी की मौत का मामला सामने आया है।  केस दर्ज होने के ढाई घंटे बाद किशोर-17 वर्ष की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने किशोरी पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

सोमवार को सीवन निवासी महिला ने थाना में शिकायत दी थी, जिसमें उसने बताया था कि वह किसी काम से स्कूल में गई हुई थी। जब वापस आई तो उसकी नाबालिग बेटी ने बताया कि पड़ोस में ही रहने वाले लड़के ने उसके साथ कमरा बंद कर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म सहित पोक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार केस दर्ज होने के ढाई घंटे बाद किशोर की मौत हो गई।

 इस संबंध में पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि सोमवार की शाम महिला और उसके दो बेटों से मोबाइल को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद आरोपियों ने किशोर के गले में चुन्नी डालकर गला घोंट दिया। बेहोशी की हालत में लोगों ने किशोर को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static