मेडिकल कॉलेज को एम्स घोषित करने व जींद में आईआईटी खोलने की मांग

punjabkesari.in Sunday, Apr 03, 2022 - 08:56 PM (IST)

जींद(अनिल): मुख्यमंत्री मनोहरलाल की सफीदों में हुई रैली में भाजपा विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने जींद की आवाज को बुलंद किया। उन्होंने रैली मंच से मुख्यमंत्री के समक्ष जींद के लिए दो अहम मांगे रखी। जिनमें जींद में बनाए जा रहे मेडिकल कॉलेज को एम्स घोषित करना व जींद में ही आईआईटी खोले जाने की मांग की। दोनों ही मांगों के पूरा होने से जींद की जनता को बहुत फायदा होगा।

विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के सभी जिलों का एक समान विकास करवा रहे हैं। उनकी कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। मुख्यमंत्री द्वारा जो-जो घोषणाएं जींद के लिए की गई हैं वो जींद के विकास में मील का पत्थर साबित हो रही हैं। ऐसे में जींद की जनता अब मेडिकल कॉलेज को एम्स घोषित करने व जींद में ही आईआईटी खोले जाने की मांग कर रही है। इन दोनों घोषणाओं के पूरा होने पर जींद स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में जहां सबसे आगे हो जाएगा वहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी नए आयाम स्थापित करेगा। इसलिए ये दोनों मांगें जींद के विकास में अहम भूमिका निभाएंगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल जींद के लिए भागीरथ भी बने हैं और नहरी पेयजल पर आधारित परियोजना दी है। इसके अलावा आज जींद में करोड़ों रुपये के विकास कार्य भी करवाए जा रहे हैं जिसके लिए जींद की जनता हमेशा आभारी रहेगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static