दिल्ली कूच: सोनीपत-दिल्ली (सिंघु )बॉर्डर पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती, BSF और CISF की टुकड़ियां भी मौजूद

punjabkesari.in Thursday, Nov 26, 2020 - 09:55 AM (IST)

नई दिल्ली: नए कृषि कानूनों के विरोध में कई राज्यों के किसानों के 26 और 27 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च को देखते हुए पुलिस ने सीमा पर सख्ती तेज कर दी है। किसानों को राजधानी में प्रवेश रोकने के लिए सभी बॉर्डर पर मंगलवार रात से ही चेकिंग शुरू कर दी गई थी वहीं सोनीपत दिल्ली (सिंघु )बॉर्डर पर अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती की गई दिल्ली पुलिस के साथ BSF और CISF की टुकड़ियों को भी तैनात किया गया है। दिल्ली की सीमा से सटे प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि  किसानों को दिल्ली में प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी गई है। ऐसे में किसान दिल्ली न आएं।

हरियाणा सरकार ने भी प्रदेश की सीमाएं सील की हुई हैं। उधर, अमृतसर-दिल्ली हाईवे पर किसानों के हंगामे की वजह से तीन घंटे जान कि स्थिति रही। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चदूनी के नेतृत्व में दोपहर में भारी संख्या में किसानों ने मोहड़ा मंडी से दिल्ली की ओर कूच किया। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए सर्दी में ठंडे पानी की बौछारें की, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। हरियाणा के किसानों को दिल्ली कूच से रोकने के अंबाला और कुरुक्षेत्र पुलिस के बंदोबस्त फेल हो गए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static