डेरा हिंसाः जख्मों पर नहीं लगा मुआवजे का मरहम

punjabkesari.in Sunday, Feb 16, 2020 - 12:57 PM (IST)

सिरसा (नवदीप सेतिया): दिन 25 अगस्त 2017। समय दोपहर का। शांतचित हरियाणा के इतिहास में काला दिन। ङ्क्षहसा का तांडव हुआ। 42 लोग मारे गए। करोड़ों की संपत्ति स्वाहा हो गई। अपनी अलग सल्तनत चलाने वाले सिरसा के डेरा सच्चा सौदा के चीफ राम रहीम को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की अदालत ने साध्वी यौन शोषण मामले में उस दिन सजा सुनाई थी। सजा सुनाए जाने के बाद उसके समर्थकों की भीड़ ने पंचकूला, सिरसा के अलावा पंजाब-हरियाणा के हिस्सों में उपद्रव मचाया। उस ङ्क्षहसा में कुल 118 करोड़ रुपए की संपत्ति को नुक्सान पहुंचा। 

चिंतनीय पहलू यह है कि अभी तक जख्मों पर मुआवजे का मरहम नहीं लगा है। मामला फिलहाल पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में है। 18 फरवरी को इस मामले में फुल बैंच सुनवाई है। सरकार की ओर से दिए गए शपथ पत्र के अनुसार ङ्क्षहसा में 18 करोड़ 29 लाख 37 हजार 977 रुपए की सरकारी व निजी संपत्ति को नुक्सान पहुंचा। 80 करोड़ 57 लाख 63 हजार 50 रुपए का राजस्व नुक्सान पहुंचा जबकि 20 करोड़ 9 लाख 33 हजार 824 रुपए स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए सरकारी सेवाओं पर खर्च हुए। ङ्क्षहसा के करीब अढ़ाई बरस बीतने के बाद भी डेरा सच्चा सौदा से मुआवजे की रकम नहीं वसूली गई है।

किसी का जला वाहन तो किसी की गई जान
25 अगस्त 2017 को हुई ङ्क्षहसा में किसी का वाहन जल गया तो बहुतों की जान चली गई। मिल्क प्लांट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की डेढ़ दर्जन साइकिलें जला दी गईं तो मिल्क प्लांट के सी.ई.ओ. का स्कूल भी स्वाहा कर दिया गया। सिरसा में बिजलीघर व मिल्क प्लांट को आग के हवाले कर दिया गया। कई दिनों तक रेल, बसों के पहिए थम गए तो भारत संचार निगम लिमिटेड की सेवाएं बाधित होने से निगम को 46 करोड़ का घाटा लगा। रेलवे के पहिए थमने से 12.50 करोड़ का नुक्सान हुआ पर ङ्क्षचता की बात यह है कि अभी तक किसी को भी मुआवजा नहीं मिला है।

हार्ड ड्राइव से डाटा नहीं हुआ रिकवर
ङ्क्षहसा के बाद डेरे में एक सर्च ऑप्रेशन चलाया गया। इस दौरान डेरे में काफी कुछ आपत्तिजनक मिला। सबसे अहम था डेरे में सी.सी.टी.वी. कैमरों की 65 डिजीटल वीडियो रिकॉर्डर (डी.वी.आर.) मिली थीं। ये सभी डी.वी.आर. पूरी तरह सेडैमेज की गई थीं। चूंकि डेरा अनुयायियों की भीड़ द्वारा की गई ङ्क्षहसा, सिरसा शहर के मिल्क प्लांट व बिजलीघर पर हमला करने सहित ङ्क्षहसा से पहले डेरे में हुई रणनीतिकार बैठकों की फुटेज इन डी.वी.आर. में होने की संभावना थी पर गुरुग्राम में स्थित सरकारी संस्थान डिजीटल इन्वैस्टीगेशन, ट्रेङ्क्षनग एंड एनैलेसिस सैंटर की ओर से इन डी.वी.आर. को रिकवर नहीं किया जा सका।

240 केस, 1,484 हुए थे गिरफ्तार
पंचकूला व सिरसा सहित 25 अगस्त 2017 को हुई ङ्क्षहसा में 42 लोग मारे गए थे और करोड़ों की संपत्ति का नुक्सान हुआ। इस ङ्क्षहसा के मामले में पुलिस ने करीब 240 मुकद्दमे दर्ज करते हुए 1,484 लोगों को गिरफ्तार किया था। 16 लोगों को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया। खास बात यह है कि 5 लाख के ईनामी मुजरिम आदित्य सहित अनेक आरोपी अभी भी पुलिस की पहुंच से बाहर हैं।

17 लोग लापता
डेरे में हुई ङ्क्षहसा के बाद पता चला कि डेरा सच्चा सौदा में पिछले 8 से 10 वर्षों में 25 लोग संदिग्ध अवस्था में लापता हैं। स्पैशल इन्वैस्टीगेशन टीम की ओर से इन 25 में से 8 लोगों को तो तलाश लिया गया, लेकिन 17 लोग अभी भी लापता हैं। यह बड़ा सवाल है कि आखिर इन लापता लोगों को जमीन खा गई या आसमान निगल गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static