आने वाले दिनों में हरियाणा के पास होंगी खुद की ईवीएम मशीनें: धनपत सिंह

punjabkesari.in Tuesday, Aug 17, 2021 - 04:38 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के मुख्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि आने वाले दिनों में हरियाणा नगर पालिका निगमों पंचायतों तथा जिला परिषदों के चुनावों के लिए अपनी खुद की ईवीएम मशीनें खरीदेगा। धनपत सिंह ने बताया कि जल्दी 12500 ईवीएम मशीनें हरियाणा इलेक्शन कमीशन अपनी खरीद लेगा। धनपत सिंह ने बताया कि हरियाणा को आने वाले समय में लगभग 25 करोड़ में यह 12500 ईवीएम मशीन खरीदने के लिए वार्षिक बजट की आवश्यकता रहेगी जो उनके पास है। उन्होंने बताया कि इसी तर्ज पर प्रतिवर्ष 12500 ईवीएम मशीनें खरीदी जाएंगी।

धनपत सिंह के अनुसार यह ईवीएम मशीन एम2 मॉडल की खरीदी जाएंगी जो विभिन्न जिलाधीश के पास चुनावों के बाद सुरक्षित रखी जाएंगी। सिंह ने बताया कि आने वाले समय में हरियाणा के अंदर पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद होने वाले पंचायतों के चुनावों के लिए उत्तर प्रदेश से 5000 गुजरात से 20000 इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया से 15000 ईवीएम मशीनें चुनाव करवाने के लिए मिलेंगे हरियाणा के पास 5300 प ईवीएम मशीनें हैं।

धनपत सिंह ने बताया कि नगर पालिका निर्गुण पंचायतों वा जिला परिषदों के चुनाव के लिए हरियाणा को 75000 ईवीएम मशीनों की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि विधानसभा व लोकसभा के चुनावों में उपयोग के अंदर आने वाली ईवीएम मशीनें अलग होती है। वह एम 3 मॉडल की होती है। उन्होंने बताया कि लोकसभा व विधानसभा चुनावों के लिए इस्तेमाल होने वाली ईवीएम मशीनें इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया के द्वारा दी जाती है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के मानदंडों व उपायों का पूरा पालन किया गया। 

धनपत सिंह वित्तायुक्त पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने अनेक पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। उनके सामने पहली चुनौती पंचायत चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से जल्दी संपन्न कराने की होगी। चूंकि, पंचायतों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। प्रधान जल्द चुनाव कराने के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटा चुके हैं।

हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव किसी भी प्रजातांत्रिक देश की पहली कसौटी होती है। इससे प्रजातंत्र की जड़े मजबूत होती है और लोगों का विश्वास बढ़ता है। आने वाले पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए अधिकारी पहले की तरह पूरी निष्पक्षता व ईमानदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि राज्य में पारदर्शी एवं शांतिपूर्वक चुनाव करवाने के लिए हरियाणा राज्य चुनाव आयोग पूरी तरह से तैयार है। जिला के सभी अधिकारी इस कार्य को पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करें।

राज्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि विधानसभा की मतदाता सूची के अनुसार ही पंचायती राज चुनाव की मतदाता सूची तैयार होगी। इस मतदाता सूची को ही वार्ड वाइज वितरित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन चुनावों में मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने से पहले नागरिकों को पहले अपना नाम विधानसभा सूची में दर्ज कराना होगा। उसके बाद ही वह पंचायती राज संस्थाओं के होने वाले चुनाव मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा पाएगा। 

सिंह ने कहा कि किसी भी उम्मीदवार का सही नाम उसकी शैक्षणिक सर्टिफिकेट में दिए गए आधार पर ही माना जाएगा, जो भी उसका शैक्षणिक सर्टिफिकेट होगा, उसी के आधार पर उसका नाम माना जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव के अलावा कुछ स्थान पर शहरी निकायों के चुनाव भी होने हैं। ऐसे में नगर परिषद के अधिकारी भी इसी प्रकार अपनी तैयारियां पूरी रखें। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि वोटर लिस्ट से संबंधित कोई भी शिकायत है तो उसे प्राथमिकता के आधार पर तय नियमों के अनुसार ही दूर किया जाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static