ताऊ देवीलाल का गढ़ रहा है बरोदा, गठबंधन सरकार यहां उतारेगी मजबूत उम्मीदवार: दिग्विजय

punjabkesari.in Sunday, Jun 28, 2020 - 05:31 PM (IST)

गोहाना (सुनील): हरियाणा के बरोदा में विधानसभा उपचुनाव पर सियासी सरगरमियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक पार्टियों ने इसके लिए कमर कस ली है। पार्टी के नेता बरोदा का दौरा कर लोगों से मिल रहे हैं। आज गोहाना के मदीना गांव में इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला पहुंचे। 

इस दौरान उन्होंने बरोदा उपचुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह तैयार है। इसी के चलते आज उनके बरोदा हल्के के कई गांव में प्रोग्राम है। कोरोना महामारी के चलते सभी गांव में छोटे छोटे प्रोग्राम रखे गए हैं। दिग्विजय कहा कि बरोदा हल्का चौधरी देवी लाल का गढ़ रहा है, अब इस सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर गठबंधन की सरकार यहां से एक मजबूत उम्मीदवार उतारने का काम करेगी।

दिग्विजय ने कहा कि अब की बार बड़ी महुमत में उम्मीदवार की जीत होगी। वहीं हरियाणा में टिड्डियों के प्रकोप से किसानों के खेतों में हुए नुकसान पर दिग्विजय ने सरकार से मांग की जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है, सरकार यहां जल्द गिरदावरी करवा किसानों को मुवावजा देने का काम करे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static