बड़ा फैसला: 58 साल की उम्र में रिटायर हुए दिव्यांग कर्मचारियों को नहीं मिलेगी दोबारा नौकरी, री-जॉइनिंग पर लगाई रोक

punjabkesari.in Thursday, Nov 05, 2026 - 11:30 AM (IST)

चंडीगढ़:  हरियाणा सरकार ने 58 वर्ष की आयु पूरी कर सेवा से सेवानिवृत्त हो चुके दिव्यांग कर्मचारियों को लेकर अपना रुख पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है। सरकार ने साफ कर दिया है कि 58 साल की उम्र में रिटायर किए जा चुके दिव्यांग कर्मचारियों को दोबारा नौकरी पर नहीं रखा जाएगा।  

वित्त विभाग ने एडवोकेट जनरल  की कानूनी सलाह और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के आधार पर सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों और उपायुक्तों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिन दिव्यांग कर्मचारियों को 58 साल की उम्र में पहले ही सेवा से रिलीव किया जा चुका है, वे किसी भी सूरत में दोबारा जॉइनिंग का दावा नहीं कर सकते और उन्हें वापस सेवा में शामिल नहीं किया जाएगा। जिन कर्मचारियों को कोर्ट (हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट) की तरफ से स्टे या अंतरिम राहत मिली हुई है और जिन्हें अभी तक रिलीव नहीं किया गया है, उन्हें फिलहाल पद से हटाया नहीं जाएगा और उनका वेतन भुगतान जारी रहेगा।  सरकार का मानना है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति रोकने से राज्य के युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर खुलेंगे।

क्या था पूरा मामला?
हरियाणा सरकार ने नियमों में संशोधन कर दिव्यांग कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु सीमा को लेकर अधिसूचना जारी की थी। इसके खिलाफ कई कर्मचारियों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। हालांकि, हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच और सुप्रीम कोर्ट के हालिया रुख के बाद सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि 3 फरवरी की अधिसूचना के बाद सेवा से मुक्त किए जा चुके कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति नहीं होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static