सड़क निर्माण में गड़बड़ी, हांसी नगर परिषद के जेई की सेवा समाप्त

punjabkesari.in Friday, Aug 19, 2022 - 11:57 AM (IST)

हांसी: काली देवी मार्ग निर्माण में प्रयुक्त निर्माण सामग्री का सैंपल कई बार फेल होने के बाद डीएमसी ने नगर परिषद के ऑउटसोर्सिंग पर तैनात जेई जितेंद्र खांडा की सेवा समाप्त कर दी है। इनसे पहले जेई राहुल की भी अनियमितता के आरोप में सेवा समाप्त की जा चुकी है।

नगर परिषद सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक काली देवी रोड के निर्माण में अनियमितता की शिकायत हुई थी। इस मामले की जांच के बाद निर्माण सामग्री की जांच के लिए नमूना भेजा गया। नमूना फेल होने पर ठेकेदार के खिलाफ एक करोड़ 90 लाख रुपये की रिकवरी के आदेश दिए गए थे। इसके बाद मामले में जेई जितेंद्र खांडा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जेई के जवाब से उच्च अधिकारी संतुष्ट नहीं हुए। वीरवार को डीएमसी ने जेई की सेवा समाप्त कर दीं।

बता दें कि काली देवी रोड का निर्माण शुरू से ही विवादों में रहा है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर बार-बार सवालिया निशान लगे। निर्माण सामग्री की सैंपल जांच के लिए अलग-अलग दो प्रयोगशालाओं को भेजी गई। दोनों ही जगह से सैंपल फेल होने की रिपोर्ट आई। जितेंद्र खांडा से पहले परिषद के अन्य जेई राहुल की सेवा समाप्त कर दी गई थी। राहुल पर श्मशान घाट की जमीन में प्लॉट काटने का आरोप था। दोनों ही आउटसोर्सिस से परिषद में नियुक्त थे। जितेंद्र खांडा ने बताया कि सेवा समाप्ति के आदेश की जानकारी मिली है। आदेश की प्रति मिलने पर अगला निर्णय लिया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static