फूट डालो राज करो, अंग्रेजों की नीति पर चल रही है कांग्रेस: OP धनखड़

punjabkesari.in Sunday, Aug 14, 2022 - 04:08 PM (IST)

कोसली (महेंद्र भारती) : हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज कोसली विधानसभा में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव सहित अन्य कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। 

ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि फूट डालो राज करो, अंग्रेजों की नीति पर कांग्रेस चल रही है। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई तीन लाख 27 हजार बलिदानियों द्वारा लड़ी गई। उन्होंने कहा कि 13, 500 ऐसे लोग थे जिनको अंग्रेजों द्वारा या तो तोप से उड़ा दिया गया या फिर गोली मार दी गई। उन्होंने कहा कि आज उन लोगों को याद किया जा रहा है जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपनी शहादत दी या फिर उन्हें अपना घर विभाजन के समय छोड़ना पड़ा। आज 14 अगस्त को विभाजन विभीषीका स्मृति दिवस मनाया जा रहा है जिनमें उन लोगों के दर्द को याद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हवा से नहीं बल्कि बलिदालियों की शहादत से लहराता है। इसलिए हमें उन सभी वीर बहादुर को याद करना चाहिए जिनकी वजह से आज हमें आजादी मिली।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static