डॉक्टर पर महिला की बच्चेदानी को ''डैमेज'' करने का आरोप, 3 साल में 5 टीम ने की जांच, परिणाम शून्य

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2020 - 11:37 PM (IST)

पानीपत (सचिन): महिला के गर्भपात के दौरान ईएसआई की डॉक्टर पर बच्चेदानी फाडऩे का आरोप लगा है। इस मामले में साढ़े तीन साल में 5वीं बार जांच टीम आई और इस बार भी पूछा कि पूरा मामला बताओ, वे पहली बार जांच के लिए आए हैं। फरीदाबाद से 5 डॉक्टरों की टीम पानीपत ईएसआई अस्पताल में जांच करने के लिए आई तो पति ने कहा- जो पहले टीम आई थी, उनकी जांच का क्या रहा? तो टीम ने जवाब में कहा कि उनको नहीं पता।

मामला हरियाणा के जिले पानीपत का है। यहां तकरीबन 4 साल पहले तहसील कैंप में रहने वाली महिला के पति का आरोप है कि महिला का गर्भपात करते समय ईएसआई की मनोरोग विशेषज्ञ महिला डॉक्टर से बच्चेदानी फट गई थी। इसकी जांच के लिए फरीदाबाद से गुरुवार को 5 डॉक्टरों की टीम ईएसआई अस्पताल में जांच करने के लिए आई थी।

पति सुनील ने बताया कि साढ़े तीन साल में अब तक टीम 5वीं बार आ चुकी है। हर बार पूछा जाता है कि पूरा मामला शुरू से बताओ, हम पहली बार आए हैं। जब उनसे पिछली टीम की जांच के बारे में पूछा तो कोई जवाब नहीं दिया और कहा उनको इस बारे में नहीं पता। पति का आरोप है कि हर बार टीम आती है और उससे ऐसे सवाल पूछकर चली जाती है। अब कहते हैं जांच चल रही है। 

PunjabKesari, Haryana

पति ने कहा कि महिला डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग को लेकर वह कई जगहों पर चक्कर काट चुका है, लेकिन कोई हल नहीं निकला। उत्तर प्रदेश के रहने वाले सुनील यहां तहसील कैंप में रहते हैं। उन्होंने बताया कि शादी के बाद पत्नी मानसिक रूप से बीमार हो गई। उसके इलाज के लिए वह ईएसआई अस्पताल में गया। जहां मनोरोग विशेषज्ञ महिला डॉक्टर ने पत्नी का चेकअप किया तो वह दो माह की गर्भवती मिली। लेकिन उस समय में गर्भ में पल रहे बच्चे की दिल में धड़कन बहुत कम थी। डॉक्टर ने कहा बच्चे या पत्नी में से किसी एक को बचा सकते हैं। पति ने पत्नी को बचाने के लिए कहा।

पति ने बताया कि डॉक्टर के गर्भपात करने के बाद भी पत्नी के पेट में दर्द रहने लगा। डॉक्टर ने महिला को 7वें दिन रोहतक पीजीआई में रेफर किया। वहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी पत्नी की बच्चेदानी फटने के कारण उसे दर्द हो रहा है। डॉक्टरों ने बच्चेदानी व पेट का ऑपरेशन किया है।

पीड़ित पक्ष इस मामले में लापरवाही बरतने वाली डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई चाहता है, लेकिन मामला तकरीबन साढ़े तीन से लटकाया जा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि डॉक्टर को बचाया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static