घरेलू कलह के चलते पति-पत्नी ने उठाया यह कदम, 8 साल पहले हुई थी शादी

punjabkesari.in Monday, Jun 28, 2021 - 03:46 PM (IST)

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : कोसली थाना क्षेत्र के गांव भड़ंगी में घरेलू कलह में रविवार शाम को दंपति ने आत्महत्या कर ली। आपसी तकराकर के बाद पत्नी नहर में कूदने की धमकी देकर घर से निकल गई। पति ने उसके पीछे-पीछे खेत में जाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। उधर, पत्नी ने भी नहर में छलांग दी। घटना में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने नहर के पानी को बंद कराकर शव को निकाला। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

पुलिस ने बताया कि गांव भड़ंगी निवासी 34 वर्षीय चंद्रपाल घर पर ही रहकर खेतीबाड़ी का काम करता था। वहीं उसकी पत्नी 30 वर्षीय निशा एक औद्योगिक इकाई में काम करती थी। रविवार को दोनों अपने घर पर ही थे। शाम के समय दोनों में पारिवारिक कलह के चलते तकरार हो गई। इसके बाद निशा ने आत्महत्या की धमकी दी तो चंद्रपाल ने भी उसे भी ऐसा ही कदम उठाने की धमकी दी। इसकी वजह से दोनों में तकराकर काफी अधिक बढ़ गई और इसके बाद निशा ने घर से नहर में कूदने की धमकी देकर निकल गई। चंद्रपाल उसको पकड़ने के लिए पीछे-पीछे चला गया।

चंद्रपाल के खेतों के समीप से ही जवाहरलाल नेहरू कैनाल गुजर रही है। निशा ने उसमें छलांग लगा दी। चंद्रपाल ने भी अपने खेत में जाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने चंद्रपाल को मूर्छित हालत में देखा तो उसके परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिवार के सदस्य वहां आए और उसे कोसली अस्पताल के लिए लेकर रवाना हुए। उस समय चंद्रपाल ने बताया कि निशा नहर में कूद गई। बाद में चंद्रपाल ने भी दम तोड़ दिया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static