2 मामलों में 10 ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न के केस दर्ज, गर्भपात का भी आरोप

punjabkesari.in Tuesday, Jul 12, 2022 - 12:38 PM (IST)

रेवाड़ी : महिला थाना पुलिस ने 3 अलग-अलग मामलों में 10 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के केस दर्ज किए हैं। एक केस में महिला ने जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पुलिस को दर्ज शिकायत में जिले के एक गांव निवासी महिला ने ससुराल पक्ष के रामसुंदर, श्यामसुंदर, प्रकाश, सविता, रेखा व संतोष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि फरवरी 2020 में शादी होने के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग पर प्रताड़ित करते रहे। उसके पति ने यातनाएं देने के लिए यौन शोषण किया। महिला थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने के प्रयास किए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

वहीं दहेज उत्पीड़न के एक अन्य मामले में शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने नारनौल निवासी अपने पति व ससुराल पक्ष के 3 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसका पति उसके साथ जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता था। उसकी मर्जी के खिलाफ गर्भपात करवाया गया। मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने काऊंसिलिंग के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static