बाढ़ से प्रभावित हुए दो दर्जन गांव, कई जगह नदी के टूटे किनारे तो कहीं सड़कें हुई जलमग्न

punjabkesari.in Wednesday, Aug 19, 2020 - 09:16 AM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : पहाड़ों में हुई वर्षा से सोम नदी उफान पर आने के कारण यमुनानगर जिला के 2 दर्जन से अधिक गांव बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। इन इलाकों में सोम नदी ने अपना रुख बदल कर गांव की तरफ कर लिया। जिसके चलते कि गांव नदी के रूप में नजर आने लगे है। सोम नदी उफान पर आने से कई जगह पानी किनारे तोड़कर गांव में जा घुसा है। इसके चलते लोगों की सैकड़ों एकड़ फसल तबाह हुई। वही भूमि कटाव के चलते लोगों की करोड़ों की भूमि सोम नदी में आ गई। यमुनानगर के उपायुक्त मुकुल कुमार ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ प्रभावित गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

यमुनानगर के उपायुक्त मुकुल कुमार ने विभिन्न गांवों का दौरा करके अधिकारियों को तुरंत राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए है। कई इलाकों में जहां बिजली व जलापूर्ति प्रभावित हुई है वहीं कि गांव में यातायात व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। कुछ गांवो में तो सड़कों में गहरे गड्ढे बन गए हैं जिससे आवागमन भी मुश्किल हुआ है। उपायुक्त ने बताया कि अधिकारियों को फौरी तौर पर बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने एवं यातायात बहाल करने के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जहां-जहां सोम नदी के किनारे टूटे हैं उनकी मदद की जाए। उन्होंने कहा कि अभी मानसून सक्रिय है इसलिए अधिक से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगा कर यह कार्य तुरंत पूरा किया जाए ताकि इलाके के लोगों को ज्यादा नुकसान ना हो।

उपायुक्त ने हालांकि अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं अभी सोम नदी में पानी उतरने लगा है लेकिन पानी उतरने के बाद हुए नुकसान को भी साफ देखा जा सकता है। अभी नुकसान का आंकलन करना है साथ-साथ सड़कों को फिर से चलने लायक बनाना है। देखना है कि प्रशासन इस में कितना वक्त और लगाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static