गुरुग्राम: दिल्ली कूच कर रहे योगेंद्र यादव समेत दर्जनों किसान नेता हिरासत में

punjabkesari.in Thursday, Nov 26, 2020 - 02:07 PM (IST)

गुरुग्राम: स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव को गुरुग्राम पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यादव किसानों संग हरियाणा से दिल्ली की ओर कूच कर रहे थे। उन्हें पुलिस ने गुरुग्राम के विलासपुर इलाके से हिरासत में लिया। उनके साथ 50 से ज्यादा किसनों को भी हरियाणा पुलिस ने हिरासत में लिया है।

बता दें कि कृषि कानूनों के खिलाफ छह राज्यों के 500 संगठनों से जुड़े किसान दिल्ली मार्च कर रहे हैं लेकिन उन्हें दिल्ली आने के रास्ते में ही रोका जा रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर हरियाणा में है, जहां पंजाब और हरियाणा के किसानों को हरियाणा पुलिस किसी भी कीमत पर दिल्ली आने से रोक रही है। अंबाला में पंजाब-हरियाणा बॉर्डर के पास पंजाब के किसानों और हरियाणा पुलिस के बीच झड़प की खबरें हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static