चंडीगढ़ पहुंची द्रौपदी मुर्मू, विधायकों उनके पक्ष में वोट करने की अपील की

punjabkesari.in Friday, Jul 01, 2022 - 07:25 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया 29 जून को खत्म हो गई है और 18 जुलाई को चुनाव में विधायकों और सांसदों द्वारा मतदान किया जाएगा। इसी बीच राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज चंडीगढ़ पहुंची हैं, जहां वे बीजेपी, जेजेपी और सरकार के सहयोगी निर्दलीय विधायकों से वोट की अपील करेंगी। द्रौपदी मुर्मू मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और हरियाणा के सांसदों से भी मिलेंगी और उनके पक्ष में वोट करने की अपील करेंगी। बता दें कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू  के सामने विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा भी चुनावी मैदान में हैं।

सीएम मनोहर लाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

PunjabKesari

चंडीगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला समेत प्रदेश सरकार के कई वरिष्ठ नेताओं ने द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। इनके अलावा बीजेपी, जेजेपी और सरकार के सहयोगी निर्दलीय विधायक भी आज चंडीगढ़ में इकट्ठा हुए हैं। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर इससे पहले भी चंडीगढ़ में हरियाणा और हिमाचल के विधायकों की एक संयुक्त बैठक हुई थी। उस बैठक में भी दोनों राज्यों के विधायकों से द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट करने को लेकर समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर करवाए गए थे।

द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि गठबंधन सरकार के अलावा अन्य दलों से भी समर्थन की है अपील

द्रौपदी मुर्मू ने अपने पक्ष में समर्थन की अपील करते हुए कहा कि हरियाणा वीरों और शहीदों की भूमि होने के साथ-साथ श्रीमद्भगवद्गीता की स्थली है। इस राज्य ने हर क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी है। एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति के पद की उम्मीदवार बनाकर एनडीए ने अपनी नीति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि एक आदिवासी महिला के रूप में मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे इस पद का उम्मीदवार बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सर्वोच्च पद का उम्मीदवार बनाकर “सबका साथ सबका विश्वास” के नारे को सिद्ध कर दिया है। मैंने महिला, गरीब, आदिवासियों के लिए काम किया है। जिंदगी में जो भी चुनौती आई है, उसे स्वीकार किया है और हमेशा अच्छा बनने का प्रयास किया है। श्री मुर्मू ने कहा कि मैं देश के लिए हमेशा काम करने के लिए तैयार थी, हूं और रहूंगी। उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि हरियाणा में भाजपा, जजपा के अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन तो मिलेगा ही, इसके साथ-साथ अन्य पार्टियों के विधायक एवं सांसद भी उन्हें समर्थन देंगे। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static