रंजिश के चलते घर में घुसकर सो रहे परिवार पर किया हमला, एक की मौत

punjabkesari.in Saturday, Feb 12, 2022 - 08:53 AM (IST)

जींद : सिंधवीखेड़ा गांव में रात को सो रहे परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। इससे बाप-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जहां बेटे की गंभीर हालत को देखते हुए पी.जी.आई. रोहतक रैफर कर दिया। वहां युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस पी.जी.आई. रोहतक पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

सिंधवीखेड़ा गांव के दर्शन सिंह ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 फरवरी की रात को वह और उसका परिवार अपने घर पर सो रहा था। तभी आंगन में ईंट-पत्थर पडऩे की आवाज आई। उसी समय वह उठकर बाहर निकले तो जगदीश, साहिल, संजय, राहुल, अमन, नरेंद्र, राहुल हाथों में रॉड और डंडे लिए हुए थे जबकि सोमबीर पिस्तौल लिए हुए था। उन्होंने उनके परिवार पर हमला कर दिया। इससे वह और उसका 24 वर्षीय बेटा जयपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

सोमबीर ने भी उनकी तरफ 2 फायर किए, लेकिन उसका परिवार बाल-बाल बच गया। उनके द्वारा शोर मचाने पर सभी हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसके जयपाल की गंभीर हालत को देखते हुए पी.जी.आई. रोहतक रैफर कर दिया। वहां पर उपचार के दौरान जयपाल की मौत हो गई।

2 साल पहले भी जयपाल पर हुआ था हमला
परिजनों के अनुसार जयपाल पर करीब 2 साल पहले भी हमला हुआ था। उस मामले का पंचायत में समझौता हो गया था। उसी मामले को लेकर यह लोग उनसे रंजिश रख रहे थे। उसने आरोप लगाया कि उक्त आरोपियों ने रंजिश के तहत उसके परिवार पर हमला किया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static