अज्ञात कारणों के चलते व्यक्ति ने गटका जहरीला पदार्थ, चंडीगढ़ रैफर

punjabkesari.in Thursday, Jun 11, 2020 - 10:48 AM (IST)

अम्बाला : सैक्टर-10 निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते घर पर ही जहरीला पदार्थ गटक लिया। व्यक्ति की तबीयत खराब होने पर घर के फर्श पर उसको तड़पते हुए सबसे पहले उसकी छोटी बेटी ने देखा। उसने इस बारे में अपनी बड़ी बहन को बताया। दोनों बेटियां अपने पिता को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल के ट्रामा सैंटर में पहुंची. जहां पर डॉक्टर ने व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए चंडीगढ़ रैफर कर दिया। 

जानकारी मुताबिक 10 सैक्टर निवासी कृष्ण कुमार 45 वर्षीय अपने परिवार के साथ सैक्टर में ही रहता है। उनके पास 2 बेटियां है, जिनमें से बड़ी बेटी जॉब करती है। वह शूगर रोग से पीड़ित है। बुधवार की सुबह बेटी अपने काम पर चली गई थी, वहीं घर में छोटी बेटी से कृष्ण ने कुछ पैसे लिए। जिसके बाद वह अनाज मंडी की ओर चले गए। जब वह कुछ समय बाद घर आए तो उनके हाथ में एक दवाई की शीशी थी। छोटी बेटी घर का काम करने लग गई। इतने में ही कृष्ण ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। फर्श पर पिता को तड़पते देख छोटी बेटी ने मामले की सूचना बड़ी बहन को दी। जिसके बाद वह घर पहुंची और दोनों अपने पिता को जिला नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंची जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उनको चंडीगढ़ रैफर कर दिया। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Manisha rana

Recommended News

Related News

static