हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किया ट्वीट, कहा- ''...केन्द्र सरकार का धन्यवाद''

punjabkesari.in Wednesday, Dec 01, 2021 - 09:44 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को ट्विटर के माध्यम से कृषि कानूनों को वापस लेने की अधिसूचना जारी करने पर केन्द्र सरकार को धन्यवाद कहा है। दुष्यंत चौटाला ने ट्विटर पर लिखा,  'लंबे समय से संघर्षरत अन्नदाताओं की मांगो के अनुसार भारत सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने की अधिसूचना जारी की है। मैं केंद्र सरकार का इस सराहनीय फैसले के लिए धन्यवाद प्रकट करता हूं।'
 


गौरतलब है कि कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने दिल्ली की सीमाओं पर एक साल तक आंदोलन किया, जिसके बाद केन्द्र सरकार ने इन्हें वापस ले लिया है। कृषि कानूनों की वापसी के बाद अब किसानों के भी घर लौटने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि किसानों का कहना है कि उन्हें एमएसपी पर भी कानून चाहिए और आंदोलन के  दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमे भी सरकार वापस करे।

दूसरी ओर जींद जिले में किसानों ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का विरोध करने का ऐलान किया है। किसानों का कहना है कि जब तक किसानों के सभी मुद्दे हल नहीं हो जाते, तब नेताओं का विरोध जारी रहेगा। हालांकि देर शाम किसानों में दो गुट बनते नजर आए। यहां किसानों की खटकड़ टोल कमेटी ने विरोध से किनारा किया तो वहीं चढूनी गुट के किसानों ने विरोध जारी रखने की बात कही।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Recommended News

Related News

static