गठबंधन पर बोले दुष्यंत- साढे़ 3 साल तक मिलकर चलाई सरकार, आगे भी चलाएंगे
punjabkesari.in Saturday, Jul 08, 2023 - 12:54 PM (IST)

यमुनानगर (सुमित) : हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आज यमुनानगर पहुंचे तथा अनेक विकास कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने अभय चौटाला और राहुल गांधी की यात्रा पर तंज कसा। वहीं गठबंधन को लेकर कहा कि सरकार ने साढ़े तीन साल का कार्यकाल पूरा किया है तथा आगे भी इसी प्रकार अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज उन्होंने 115 करोड़ के उद्घाटन किए हैं जिसमें 224 किलोमीटर की 114 सड़कों के साथ-साथ अन्य विकास कार्य हैं। उन्होंने कहा कि अगले एक महीने में यह सभी कार्य पूरे किए जाएंगे तथा मानसून समाप्त होते ही यमुनानगर की चारों विधानसभा के सभी कार्य संपूर्ण कर लिए जाएंगे। दुष्यंत ने कहा कि हम जन समस्याओं को प्रमुखता से हल करवाएंगे। वहीं गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम मिलकर साढे़ तीन साल तक सरकार चला चुके हैं तथा आगे भी चलाएंगे। चुनाव अलग या इकट्ठे लड़ना संगठन का कार्य है। संगठन का जैसा आदेश होगा हम पालन करेंगे।
अभय चौटाला की पदयात्रा के संबंध में दुष्यंत ने कहा कि वह पदयात्रा नहीं रथयात्रा है तथा इस यात्रा को लेकर सब जानते हैं। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज और उनके कार्यों को गति देना सरकार का काम है जो जजपा-भाजपा सरकार बखूबी निभा रही है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)