फरीदाबाद में 200 फीट बोरवेल में गिरी मासूम को बचाने की कोशिश जारी, बोरवेल में पहुंचाई गई ऑक्सीजन

punjabkesari.in Sunday, Sep 27, 2026 - 09:35 PM (IST)

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के सीही गांव में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब ढाई साल की बच्ची खेलते समय 200 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिर गई। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान शुरू कराया गया।

इस दौरान बोरवेल में जब बच्ची सीसीटीवी डालकर जांच की गई तो बच्ची बोरवेल में नीचे 100 फीट नीचे दिखाई दी। प्रशासन बच्ची को बोरवेल से निकालने के लिए हर कोशिश कर रहा है। बच्चीं की जान बचाने के लिए पहले प्रशासन ने ऑक्सीजन दी। कैमरे की मदद से बच्ची की एग्जैक्ट स्थिति पता करने की कोशिश में प्रशासन जुटा हुआ है।

 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि बच्ची का नाम नेहा है। वह अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान वह खुले पड़े बोरवेल में गिर गई। बच्ची के बोरवेल में गिरने की जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया।

PunjabKesari

नेहा के पिता रामदीन मजदूरी का काम करते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह बोरवेल नगर निगम का है और करीब 10 साल से बंद पड़ा था। पहले बोरवेल के ऊपर ढक्कन लगा हुआ था, लेकिन कुछ दिन पहले उसका ढक्कन गायब हो गया था। इसके बाद बोरवेल खुला पड़ा रहा।

 

यह खबर भी पढ़ें...

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गया। बचाव टीम बोरवेल के आसपास खुदाई करने के साथ अन्य जरूरी प्रक्रिया के जरिए बच्ची तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। टीम लगातार बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी हुई है।

फिलहाल सबसे बड़ी प्राथमिकता बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालना है। मौके पर पुलिस और बचाव दल की निगरानी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
 

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static