करंट की चपेट में आने से बिजली कर्मी की मौत, पोल पर चढ़कर कर रहा था काम

punjabkesari.in Saturday, Sep 05, 2020 - 12:12 PM (IST)

चरखी दादरी : गांव कलियाणा में मेंटिनेन्स का काम करते समय बिजली कर्मी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम दादरी सिविल अस्पताल में करवाया गया। इस संबंध में पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई अमल में की है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बादल निवासी करीब 23 वर्षीय मंगेज बिजली निगम में ठेका अनुबंधित कर्मचारी सेवारत था। बताया जा रहा है कि  मंगेज बीती देर शाम को कलियाणा गांव में बिजली से संबंधित काम करने के लिए गया। जब वह पोल पर चढ़कर अपना काम कर रहा था। तभी उसे करंट का जोरदार झटका लगा। जिसके बाद वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। जिसके बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बेहोशी की हालत में मंगेज को दादरी सिविल अस्पताम में भर्ती करवाया। 

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद कस्बा झोझू थाना में सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा गया। मामले की जांच कर रहे पुलिस कर्मी विक्रम सिंह ने बताया कि इस संबंध में मृतक के पिता छैल्लूराम के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static