ऐलनाबाद: पेड़ से टकराई कार, चालक की मौके पर मौत, बच्चे समेत महिला घायल

punjabkesari.in Tuesday, Nov 15, 2022 - 03:44 PM (IST)

ऐलनाबाद:  शहर के पोहड़का व भुर्टवाला गांव के बीच से एक परिवार कार में सवार होकर जा रहा था। इस दौरान कार एक पेड़ से टकरा गई। जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी व बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट को दी। मौके पर पहुंची ट्रस्ट की एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने चालक को मृच घोषित कर दिया। जबकि महिला और बच्चे को उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। जिनका इलाज निजी अस्ताल में चल रहा है।

बता दें कि राजस्थान के जसआना निवासी राम निवास अपने पत्नी और बच्चे के साथ अपने ससुराल पोहड़का आया हुआ था। वापस लौटते समय उसकी कार बीच रास्ते में एक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें राम निवास की पत्नी अलका व बेटा हार्षिक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना मानव सेवा ट्रस्ट को दी। जिसके बाद मौके पहुंचकर ट्रस्ट की एंबुलेंस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Recommended News

Related News

static