विज को गले लगाकर रामविलास ने गुनगुनाया, आज मेरे यार की शादी है...

punjabkesari.in Wednesday, Jun 01, 2022 - 09:06 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा के दिग्गज बीजेपी नेता तथा पूर्व मंत्री रामविलास शर्मा ने गृहमंत्री अनिल विज को गले लगाते हुए, आज मेरे यार की शादी है, गीत गुनगुनाया। दरअसल भाजपा की मीटिंग में रामविलास शर्मा आज एक अलग रंग में रंगे हुए नजर आए। रामविलास शर्मा का गृह मंत्री अनिल विज तथा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ से झप्पी मिलन समारोह खूब चर्चा में रहा। रामविलास शर्मा ने गृह मंत्री विज को जन्मदिन की बधाई दी, जबकि आज उनका जन्मदिन भी नहीं है। अनिल विज का जन्मदिन 15 मार्च को होता है।

दूरदराज के जानकार लोगों को भी नाम से संबोधित करने का गुण रखते हैं रामविलास

प्रोफेसर रामविलास शर्मा भाजपा के पुराने दिग्गज नेताओं में शुमार है। हरियाणा भाजपा के वरिष्ट नेता रामविलास शर्मा हरियाणा के उन चंद नेताओं में शामिल हैं, जो दूरदराज से आने वाले अपने जानकार लोगों को आज भी नाम लेकर संबोधित करते हैं। राजनीति में यह गुण इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला में भी बखूबी है। रामविलास शर्मा भाजपा के उन साथियों में से एक हैं, जिन्होंने भाजपा के उस रथ को सब चलाया है। जब हरियाणा के अंदर भाजपा के  विधायक नहीं हुआ करते थे। भाजपा गठबंधन की राजनीति में दूसरे दलों के साथ मिलकर इलेक्शन लड़ा करती थी।

रामविलास के झप्पी मिलन समारोह की खूब हुई चर्चा

बुधवार को मौका तो था भाजपा द्वारा निकाय चुनावों की रणनीति बनाने का। मगर पंडित रामविलास शर्मा एक अलग रंग में नजर आए। राजनीति की गहरी पकड़ रखने वाले रामविलास शर्मा का झप्पी मिलन सबने देखा।  राम विलास शर्मा ने कहा कि जेजेपी पर टिप्पणी करते कहा कि अजय चौटाला हमारे भाई हैं। जेजेपी के साथ हम गठबंधन का धर्म निभा रहे है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा के चुनावों पर भविष्यवाणी नही करूंगा।अभी भी संभावनाएं है, राजनीति में कुछ नहीं कहा जा सकता ।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static