भगवान के मंदिर को भी नहीं बख्शा; यमुनानगर में बदमाश ने मंदिर से उड़ाई चांदी और 5 लाख नकदी, वारदात CCTV कैमरे में कैद

punjabkesari.in Saturday, Oct 10, 2026 - 06:51 PM (IST)

यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर के बिलासपुर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। यहां चोरों ने भगवान के मंदिर को भी नहीं बख्शा। चोर मंदिर से करीब 6 किलो चांदी और 5 लाख रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। चोरों ने मंदिर में पीछे के रास्ते से एंट्री की और रोशनदान की जाली व शीशा तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद दान पात्र को फाड़कर नोटों से बैग भर लिया। चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

चोरी की इस वारदात के बाद मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। तस्वीरों में देखिए कि किस तरह चोर मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए पीछे के रास्ते से दाखिल हुए। बताया जा रहा है कि चोरों ने रोशनदान की जाली और शीशे को तोड़कर मंदिर के अंदर एंट्री की। इसके बाद मंदिर में रखे दान पात्र को निशाना बनाया। 

चोरों ने दान पात्र को फाड़ा और उसमें रखी नकदी निकालकर अपने बैग में भर ली। चोरों के हौसले इतने बुलंद दिखाई दिए कि मंदिर में रखी चांदी को भी नहीं छोड़ा। करीब 6 किलो चांदी और 5 लाख रुपये की नकदी लेकर चोर मौके से फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने वाले चोरों की गतिविधियां मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। 

अब यही फुटेज चोरी की घटना से जुड़े अहम सुराग साबित हो सकती है। मंदिर में चोरी की इस वारदात ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक कब तक पहुंच पाती है और चोरी हुए सामान की बरामदगी कब होती है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static