मौजूदा सरकार से प्रदेश का हर वर्ग परेशान है: हुड्डा

punjabkesari.in Monday, Sep 19, 2022 - 11:37 PM (IST)

पानीपत(सचिन): हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज शाम अपने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। जहां उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को आने वाले समय में जीत का मूल मंत्र दिया। इस दौरान हुड्डा ने कहा कि मौजूदा सरकार से हर वर्ग के लोग परेशान है। किसानों और आढ़तियों के सम्बन्धों पर कानून लागू कर दिया। धान की खरीद को लेकर हुड्डा ने कहा कि 15 सितंबर से ही सरकार को धान की खरीद कर लेना चाहिए था। लेकिन धान की खरीदारी अक्टूबर में करेंगे। जिससे पूरा एमएसपी नहीं मिल पाएगा। जो एक्सपोर्ट होता है,उस पर 20% एक्साइज लगा दी है। इसे वापस लेना चाहिए था। क्योंकि इससे किसानों को नुकसान होता है।

 

इसके साथ ही कहा कि सरकार ने 5 लाख से ज्यादा बुजुर्गों और विधवाओं की पेंशन काट दी है। जिसका पहचान पत्र है। उनकी पेंशन काटी जा रही है। हमारी सरकार आई तो हम पहचान पत्र को खत्म कर देंगे। वहीं क्राइम को लेकर भूपेंद्र हुड्डा ने कहा इस सरकार में हरियाणा, बेरोजगारी के मामले में देश भर में नंबर एक पर है। महंगाई और अपराध को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि यहां सरकार ही नहीं है। हरियाणा में कुमारी शैलजा और रणदीप सुरजेवाला का रुख अलग ही दिलाई दे रहा है। लेकिन भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस एक है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static