जेजेपी संगठन में विस्तार, एक जिला प्रभारी व दो जिलाध्यक्ष समेत 84 पदाधिकारी किए नियुक्त

punjabkesari.in Tuesday, Apr 13, 2021 - 05:56 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए 84 महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। पार्टी ने एक जिला प्रभारी, दो जिला अध्यक्ष, 61 हलका प्रधान, 14 ब्लॉक प्रधान और 6 जोन प्रधान बनाए हैं। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद इन नई नियुक्तियों की सूची जारी की।

जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बताया कि पार्टी ने सिरसा जिला में सुरेंद्र बैनीवाल को जिला प्रभारी बनाया है। करनाल जिले में गुरदेव सिंह रंबा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं महेंद्रगढ़ जिले में अशोक सैनी को शहरी जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई हैं। अंबाला जिले के अंबाला शहर हलके में अनिल जंधेड़ी, अंबाला कैंट में देवेंद्र सैनी, मुलाना में मनदीप बोपाराय को हलका प्रधान बनाया हैं। वहीं नारायणगढ़ में एमसी मदन चनाना शहरी हलका प्रधान होंगे।

उन्होंने बताया कि फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ हलके में एमसी दीपक चौधरी, फरीदाबाद में एमसी कुलदीप तेवतिया, बड़खल में जितेंद्र चौधरी, तिगांव में अमर नरबत खेड़ी कलां व पृथला में जगदीश मेंबर को हलका प्रधान की जिम्मेदारी दी गई हैं। वहीं फरीदाबाद एनआईटी हलके में अमरीक कश्यप को शहरी हलका प्रधान तथा हाजी करामत अली को ग्रामीण हलका प्रधान नियुक्त किया हैं। फतेहाबाद जिले के फतेहाबाद हलके में विजेंद्र साहू ग्रामीण हलका प्रधान और पवन चुघ शहरी हलका प्रधान होंगे। वहीं टोहाना में संदीप गिल समैण को हलका प्रधान बनाया हैं। इनके अलावा रतिया हलके में दो ब्लॉक प्रधान नियुक्त किए है। इनमें नागपूर ब्लॉक में राकेश फूलां सिहाग और रतिया ब्लॉक में सरदार गुरप्रीत सिंह जेई ब्लॉक प्रधान होंगे।

हिसार जिले के हिसार हलके में अमित ग्रोवर, आदमपुर में मास्टर भीम सिंह बालसमंद व नलवा में अनूप सिंह धनखड़ को हलका अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं हांसी में करण सिंह देपल ग्रामीण हलका प्रधान तथा राहुल मक्कड़ शहरी हलका प्रधान होंगे। इसी तरह नारनौंद में रामकुमार भट्ट को शहरी हलका प्रधान व अमित बूरा को ग्रामीण हलका प्रधान नियुक्त किया हैं। 

उकलाना हलके में अनील बाल्किया ग्रामीण हलका प्रधान व शेर सिंह बत्तरा शहरी हलका प्रधान की कमान संभालेंगे। इनके अलावा बरवाला हलके में सत्यवान बिचपड़ी को ग्रामीण हलका प्रधान तथा जगदीश उर्फ जग्गी को शहरी हलका प्रधान बनाया गया है। जींद जिले में जींद हलके के कर्मपाल ढुल ग्रामीण हलका प्रधान तथा राजेश जैन उर्फ बिट्टू शहरी हलका प्रधान होंगे। जेजेपी ने नरवाना में मियां सिंह सिहाग को ग्रामीण हलका प्रधान तथा सुरेंद्र दातावाल शहरी हलका प्रधान के पद की जिम्मेदारी दी हैं। 

इनके अलावा जींद, उचाना, सफीदों व जुलाना हलके में 6 ब्लॉक प्रधान नियुक्त किए है। इनमें उचाना हलके के अलेवा ब्लॉक में शमशेर नगुरा व उचाना ब्लॉक में काला नंबरदार को ब्लॉक प्रधान की कमान सौंपी गई है। इसी तरह सफीदों हलके में पिल्लूखेड़ा ब्लॉक में पूर्व सरपंच सत्यनारायण बूरा व सफीदों ब्लॉक में बिजेंद्र सरडा को ब्लॉक प्रधान बनाया गया हैं। वहीं जुलाना ब्लॉक में शिल्कराम मलिक और जींद ब्लॉक में वेदपाल भनवाला को ब्लॉक प्रधान नियुक्त किया हैं। 

कैथल जिले के कैथल हलके में चंद्रभान गुर्जर दयोरा, गुहला में अवतार सिंह चीका, पूंडरी में राजेश उर्फ राजू पाई और कलायत में जगदीश दुबल को हलका अध्यक्ष बनाया हैं। कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा हलके में जोग ध्यान, थानेसर में सुनील रोड़, शाहाबाद में जगबीर सिंह मोहरी और पिहोवा में गुरलाल सिंह गनघेरी हलका प्रधान होंगे। करनाल जिले के घरौंडा हलके में जगरूप, नीलोखेड़ी में विनोद रायपुर, करनाल में अमनदीप सिंह चावला, असंध में सतीश बलहारा और इंद्री में महम सिंह राजेपुर को हलका प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

पंचकुला जिले के पंचकुला हलके में पूर्व प्रत्याशी अजय गौतम शहरी हलका प्रधान तथा संदीप राणा ग्रामीण हलका प्रधान होंगे। इनके अलावा कालका हलके में 3 ब्लॉक प्रधान नियुक्त किए गए हैं। इनमें रायपुररानी ब्लॉक में कपिल अग्रवाल, पिंजौर ब्लॉक में निर्मल चौधरी नानकपुर और मोरनी ब्लॉक में बलदेव सिंह राणा गवाही ब्लॉक प्रधान होंगे। पार्टी ने पलवल जिले के होडल हलके में रोहताश नंबरदार करमन और हथीन में ठाकुर मंगल सिंह को हलका अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया हैं। रोहतक जिले के कलानौर हलके में मनोज बालंद, गढ़ी सांपला किलोई में संदीप हुड्डा, महम में सुरेंद्र बलहारा बहुजमालपुर और रोहतक में राजेश सैनी को हलका प्रधान की जिम्मेदारी दी गई है। 

सिरसा जिले के सिरसा हलके में सुधीर कुकना ताजिया ग्रामीण हलका प्रधान व राजेंद्र सरदाना शहरी हलका प्रधान होंगे। इसी तरह कालांवाली में विनोद मित्तल को शहरी हलका प्रधान तथा सरदार सवाई सिंह सुरतिया को ग्रामीण हलका अध्यक्ष की कमान सौंपी है। वहीं ऐलनाबाद हलके में जगदीश जांगड़ा शहरी हलका प्रधान तथा रानियां हलके में मदन शर्मा शहरी हलका प्रधान होंगे।

डबवाली, रानियां, ऐलनाबाद हलकों में 6 जोन प्रधानों की नियुक्तियां की हैं। इनमें डबवाली हलके के जोन नंबर-1 में सरपंच सरदार मनजीत सिंह व जोन नंबर-2 में भीम सहारण जोन प्रधान होंगे। इसी तरह रानियां हलके के जोन नंबर-1 में जयपाल नैन व जोन नंबर-2 में सरदार कुलदीप सिंह करीवाला को जोन प्रधान बनाया है। वहीं ऐलनाबाद हलके के जोन नंबर-1 में रणजीत सिंह बाना व जोन नंबर-2 में अंजनी लडा जोन प्रधान होंगे।

यमुनानगर जिले के रादौर हलके में पूर्व प्रत्याशी मांगे राम गुडियानी को हलका प्रधान बनाया गया हैं। वहीं यमुनानगर हलके में शैलेश त्यागी को शहरी हलका प्रधान और अमित खंडवा को ग्रामीण हलका अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह जगाधरी हलके में दमन शर्मा शहरी हलका प्रधान तथा मोहन लाल धीमान ग्रामीण हलका प्रधान होंगे। इनके अलवा तीन ब्लॉक प्रधानों की नियुक्तियां की गई है। इनमें बिलासपुर ब्लॉक में मोहिंद्र आर्य, साढौरा ब्लॉक में संजीव कुमार रत्तुवाला तथा सरस्वती नगर ब्लॉक में जोगिंद्र राणा को ब्लॉक प्रधान बनाया गया है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static