Weather Alert: फरवरी में भी अच्छी बरसात की उम्मीद, ज्यादातर जगहों पर शीतलहर का प्रकोप होगा कम

punjabkesari.in Wednesday, Feb 03, 2021 - 10:01 AM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): उत्तर भारत के मैदानी और गंगा के मैदानी क्षेत्रों में 3 फरवरी से हवाओं का रुख बदलेगा जिससे न्यूनतम तापमान में और वृद्धि दर्ज की जाएगी और उम्मीद है कि 6 फरवरी तक ज्यादातर जगहों पर शीतलहर का प्रकोप नहीं रहेगा। उत्तर प्रदेश में बारिश मुख्यतः 4 से 6 फरवरी के बीचे व्यापक रूप में देखने को मिलेगी। फरवरी महीने के पहले सप्ताह में ही बरसात की संभावना बन रही है। दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के क्षेत्रों में बरसात की उम्मीद है। क्षेत्र में 3 फरवरी रात्री से 5 फरवरी के बीच आंशिक बादल के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश संभावित है।

इसके साथ ही रात का तापमान रिकार्ड गिरावट के साथ 2.7 डिग्री पर आया गया है। करनाल और पानीपत जिले में कई जगह पाला जमने की भी सूचना है। मौसम विभाग ने फरवरी में भी अच्छी बरसात की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में आ रहा है। उम्मीद है कि उत्तर भारत के पहाड़ों पर इसका प्रभाव दिखाई दे सकता है। पहाड़ी क्षेत्र में भी बरसात हो सकती है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static