प्रदेश में हर वर्ग के लोगों को सुविधाएं दी जा रही है: मनोहर लाल

punjabkesari.in Sunday, Jan 29, 2023 - 03:01 PM (IST)

गोहाना(सुनील): सीएम मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में हर वर्ग के लोगों तक सुविधाएं पहुंचाई जा रही है। हरियाणा में 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के कुशन नेतृत्व में सरकार बनाई गई है। जिसके बाद प्रदेश में लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि महापुरुषों के नाम पर विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को बनवाया है,जिससे प्रदेश का विकास हो सके। परिवार पहचना के माध्यम से 1.80 लाख के आय वाले 15 से 30 लाख परिवारों को 5 लाख की आर्थिक लाभ दी गई है। सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों को छूट दी जा रही है। ग्रुप डी में 10 प्रतिशत खिलाड़ियों को छूट दी गई है। उन्होंने ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने नारा दिया था। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास,उसी आधार पर प्रदेश में काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा एक है और सभी हरियाणवी है। सीएम ने कहा कि सरकार बनते ही सभी विधायकों उनके क्षेत्र के विकास के लिए पांच-पांच करोड़ रुपए दिया गया था। चाहे वो किसी भी पार्टी के क्यों न हो। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की वजह से अमित शाह अपने बीच नहीं आ पाए हैं। फोन से उन्होंने जनता को संदेश दिया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Recommended News

Related News

static