फरीदाबाद : बेटे के जन्मदिन पर वीडियो कॉल को लेकर पति-पत्नी में हुई बहस, महिला ने उठा लिया खौफनाक कदम; मचा हड़कंप
punjabkesari.in Monday, Oct 05, 2026 - 04:07 PM (IST)
फरीदाबाद (अनिल राठी) : ओल्ड फरीदाबाद की बसेलवा कॉलोनी में एक महिला ने बेटे के जन्मदिन के दिन पर खौफनाक कदम उठा लिया। मृतका की पहचान सोनी के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच दूसरे व्यक्ति से वीडियो कॉल को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद महिला ने यह कदम उठाया।
जानकारी के अनुसार, सोनी अपने पति सुरेंद्र और दो बच्चों के साथ बसेलवा कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी। सुरेंद्र ने बताया कि उसने सोनी से प्रेम विवाह किया था। सोमवार सुबह करीब 6 बजे वह काम पर चला गया था। इसके बाद बड़ी बेटी ने फोन कर उसे घर में हुई घटना की जानकारी दी।
सुरेंद्र जब घर पहुंचा तो सोनी कमरे में फंदे पर लटकी हुई मिली। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पति-पत्नी के बीच हुए विवाद और वीडियो कॉल से जुड़े पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। महिला ने आत्महत्या क्यों की, इसे लेकर पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।