सोनीपत में भी किसान गिरफ्तार, नेता बोले- सरकार हमारे साथ कर रही जबरदस्ती

punjabkesari.in Tuesday, Nov 24, 2020 - 02:20 PM (IST)

गोहाना(सुनील): मोदी सरकार के 3 नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन के तहत किसानों द्वारा 26 नवंबर को दिल्ली कूच के ऐलान के बाद गोहाना में पुलिस प्रशासन ने देर रात किसान नेताओ के घर छापेमारी की। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश के उपाध्यक्ष सत्यवान समेत कई किसान नेताओ को पुलिस ने गिरफ्तार किया।   

किसान नेताओं का कहना है की सरकार किसानों के साथ जबरदस्ती कर रही है। मोदी सरकार किसानों पर जबरदस्ती 3 नए कृषि कानून थोपना चाहती है। किसान लगातार इसका विरोध करते आ रहे है। किसान किसी भी कीमत में पीछे हटने वाला नहीं है। किसानों पर सरकार कितनी भी जोर जबरदस्ती कर ले देर रात पुलिस ने जिस तरीके से किसान नेताओ के घर पर छापेमारी कर किसानो को गिरफ्तार किया है किसान इसकी घोर निंदा करता है।     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static