पारंपरिक खेती छोड़ बागवानी कर लाखों कमा रहा है किसान, बताया कामयाबी का फॉर्मूला

punjabkesari.in Friday, Jun 10, 2022 - 05:40 PM (IST)

रेवाड़ी(महेंद्र): पारंपरिक खेती छोड़ आज किसान बागवानी में लाखों कमा रहे हैं। इसी का एक उदाहरण रेवाड़ी के औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा एग्रो फार्म पर देखने को मिला जहां किसान यशपाल खोला द्वारा की गई ऑर्गेनिक खेती दूर-दूर तक किसानों के लिए मिसाल बनी हुई है। जागरूक किसान यशपाल खोला का कहना है कि आज यूरिया द्वारा की गई खेती लोगों में बीमारियां फैलाने का काम कर रही है।

वहीं उपजाऊ मिट्टी की उर्वरा शक्ति को भी नष्ट कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछले 3 वर्षों से वह ऑर्गेनिक खेती कर रहे हैं जिसमें उन्होंने बागवानी पर फोकस किया हुआ है। मौसमी फल और सब्जियां पैदाकर लोगों तक पहुंचाने में भी अपनी भूमिका ठीक से निभा रहे हैं ताकि लोगों को के स्वास्थ्य का ख्याल रखा जाए। यही कारण है कि हरियाणा सरकार द्वारा भी जागरूक किसान यशपाल खोला को एक नहीं बल्कि कई बार सम्मानित किया जा चुका है।

धारूहेड़ा एग्रो फार्म में वह 40 एकड़ भूमि पर जैविक खेती कर हरियाणा नहीं बल्कि दिल्ली पंजाब राजस्थान में भी किसानों के लिए मिसाल बने हुए हैं। जागरूक किसान यशपाल खोला से प्रशिक्षण लेने दूर-दूर से किसान पहुंचते हैं। इस सीजन में यशपाल खोला द्वारा साढ़े तीन एकड़ भूमि पर तरबूज की खेती की गई है। तरबूज़ से 3 महीने में ढाई से तीन लाख रुपये कमा चुके हैं। उन्होंने बताया कि गर्मी के सीजन में तरबूज लोगों को। बीमारियों से दूर रखने में मददगार है। उन्होंने इस सीजन में ककड़ी, करेला, घीया, तोरई, टमाटर, तरबूज, पालक, गोभी, पेठा और कद्दू लगाया हुआ है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static