आंदोलनरत एक और किसान की मौत, कैथल के गांव भाना का रहने वाला था बलदेव सिंह

punjabkesari.in Saturday, Jan 23, 2021 - 09:07 AM (IST)

बहादुरगढ़ : केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों को निरस्त करवाने की मांग को लेकर टीकरी बॉर्डर व बहादुरगढ़ बाईपास पर डटे किसानों में से बीती रात कैथल के एक किसान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कैथल के थाना पूंडरी के गांव भाना का रहने वाला किसान बलदेव सिंह पिछले 3 सप्ताह से नया गांव पकौड़ा चौक के पास आंदोलनरत किसानों के जत्थे के साथ डटा हुआ था। बृहस्पतिवार की देर शाम को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। साथी किसान उसे तुरंत इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर गए।

जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि बलदेव सिंह करीब 20 दिन पहले ही यहां आंदोलन में किसानों के समर्थन में पहुंचा था। किसान बलदेव सिंह 3 बच्चों का पिता था। जनमें 2 लड़के व एक लड़की शामिल है। एच.एल. सिटी चौकी इंचार्ज कप्तान सिंह ने बताया कि शव का शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया और बाद में उसे वारिसों के हवाले कर दिया। मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल घटना को इत्तफाक मानकर कार्रवाई की गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static