कश्मीर कन्याकुमारी से साइकिल चलाकर किसान पहुंचा सिरसा, किसान आंदोलन को दिया समर्थन

punjabkesari.in Sunday, Sep 12, 2021 - 10:57 AM (IST)

सिरसा(सतनाम):   केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कृषि कानूनों के दुष्प्रभाव के प्रति देश के अनेक राज्यों में किसानों को जागरूक करने के लिए एक किसान ने बीड़ा उठाया है। किसान जगतार सिंह अब तक देश के 14 राज्यों में तीनों कृषि कानूनों के दुष्प्रभाव के प्रति लाखों किसानों को जागरूक कर चुका है। |

किसान जगतार सिंह पिछले डेढ़ महीने से साइकिल यात्रा के जरिए किसानों को जागरूक आकर रहे है। जगतार सिंह कश्मीर कन्याकुमारी से साइकिल चलाकर अब हरियाणा के सिरसा पहुंचे है जहाँ सिरसा के भावदीन टोल प्लाजा पर पहुंचने पर उनका किसानों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया है। जगतार सिंह ने यह यात्रा केवल 48 दिनों में पूरी की है। जहाँ एक और किसान जगतार सिंह ने तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की है वहीं वे देश की अनेक मंडियों के बारे में भी किसानों से चर्चा कर रहे है। जगतार सिंह ने कहा कि अगर यह तीनों कृषि कानून लागू हो जाते है तो देश के किसान की हालत बिगड़ जाएगी और उनको अपनी फसल बेचने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा वही सिरसा के किसानों  ने भी केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की है। 

 मीडिया से बातचीत करते हुए किसान जगतार सिंह ने बताया कि वे अब तक 48 दिनों में देश के 14 राज्यों में किसानों को कृषि कानूनों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर चुके है। उन्होंने कहा कि देश के अनेक राज्यों में मंडियां खत्म हो चुकी है जिस कारण वहां के किसान दिल्ली बॉर्डर में आंदोलन में शामिल नहीं हो रहे है। उन्होंने कहा कि अगर यह तीनों कृषि कानून लागू हो गए तो देश के किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। किसान जगतार सिंह ने केंद्र सरकार से जल्द से जल्द इन तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की है। 

 सिकंदरपुर के पूर्व सरपंच राम चंद्र और खाजाखेड़ा की सरपंच कमलजीत कौर ने बताया कि किसान जगतार सिंह देश की 14 राज्यों का भ्र्मण कर चुका है और काफी संख्या में किसानों को तीनों कृषि कानूनों के दुष्प्रणामों के प्रति जागरूक कर चुका है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानून देश के अनेक राज्यों में लागू हो चुके है और वहां के किसानों की हालत नाजुक है। उन्होंने कहा कि अगर तीनों कृषि कानून हरियाणा , पंजाब और दूसरे जाएगी राज्यों में लागू हो गए तो हरियाणा , पंजाब और दूसरे राज्यों के किसानों की भी दुर्दशा हो। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static