किसान विरोधी नीतियों से गुस्साए किसान, BJP की शव यात्रा निकाल किया पुतला दहन

punjabkesari.in Friday, Mar 19, 2021 - 03:04 PM (IST)

टोहाना(सुशील): किसान संघर्ष कमेटी के बैनर तले किसानों व मजदूरों ने केन्द्र व प्रदेश भाजपा सरकार की शव यात्रा निकाल जमकर नारेबाजी की। इसी दौरान उन्होंने अपनी मांगो को लेकर जाखल मार्केट कमेटी सचिव को ज्ञापन भी सोपा। किसानों ने जाखल चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर देश के प्रधानमंत्री, प्रदेश मुख्यमंत्री, प्रदेश उपमुख्यमंत्री,/सिरसा सांसद, व टोहाना विधायक देवेंद्र बबली का पुतला दहन किया। 

किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर गेहूं फसल खरीद दौरान किसानों को किसी भी तरीके से परेशान किया तो किसान इस का डट के विरोध करेगे। किसान जगी महल ने बताया गेहूं की खरीद पर अनावश्यक शर्तें और भूमि रिकॉर्ड की शर्त सरकार ने लागू कर रखी है इसी के विरोध में पुतला दहन किया है  भारतीय खाद्य निगम गेहूं खरीद पर अनावश्यक शर्तें लगा रहा है किसान इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा अगर सरकार फसल खरीद के दौरान किसी तरह से किसानों को परेशान करेगी तो किसान इस का पूरा विरोध करते हुए सबको पर आने से पीछे नहीं हटेगे। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static