भारत बंद: किसानों ने दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे को किया बंद, इमरजेंसी के अलावा सभी वाहनों को रोका

punjabkesari.in Monday, Sep 27, 2021 - 11:52 AM (IST)

अंबाला (अमन कपूर): संयुक्त मोर्चा के भारत बंद का आह्वान अंबाला में भी देखने को मिला। यहां किसानों ने शम्भू टोल प्लाजा पर दिल्ली अमृतसर नेशनल हाईवे को दोनों तरफ से बंद कर दिया। इस दौरान ट्रक व कई वाहन चालक बीच रास्ते मे फंस गए और किसानों से रास्ता मांग गुहार लगाते दिखे। 

किसानों ने इमरजेंसी वाहनों को छूट देते हुए उन्हें नहीं रोका और आगे जाने दिया। हाईवे के साथ-साथ किसानों ने बाजार भी बंद करवाए। किसानों का कहना यह लड़ाई अब सभी की लड़ाई बन चुकी है। कृषि कानून जब तक वापस नहीं होते तब तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। भारत बंद में मिल रहे सहयोग को लेकर किसानों ने सभी समर्थन करने वालों का धन्यवाद किया। 
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vinod kumar

Recommended News

Related News

static