कुरुक्षेत्र में फिर बढ़ा तनाव; गुरनाम चढूनी बोले- आज लठ के साथ होगी आर-पार की लड़ाई, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात

punjabkesari.in Monday, Oct 05, 2026 - 01:56 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड़): शाहाबाद में एक बार फिर किसान जुटने शुरू हो गए हैं। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी के आह्वान के बाद प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

इस मौके पर चढूनी ने किसानों से लठ लेकर पहुंचने का आह्वान किया है और कहा है कि आज आर-पार की लड़ाई होगी। उनके इस बयान के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है।

PunjabKesari

शाहाबाद में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रदर्शन स्थल की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है, ताकि स्थिति को नियंत्रित रखा जा सके।

फिलहाल शाहाबाद में किसानों का जमावड़ा बढ़ रहा है और प्रशासन की नजर पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है। अब देखना होगा कि किसानों के प्रदर्शन और प्रशासन की तैयारियों के बीच स्थिति किस तरह आगे बढ़ती है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static