BJP प्रदेश उपाध्यक्ष व नेताओं को किसानों ने मंदिर में बनाया बंधक,  ट्रैक्टर ट्राली अड़ा कर बंद किए रास्ते

punjabkesari.in Friday, Nov 05, 2021 - 01:58 PM (IST)

रोहतक(दीपक): किलोई गांव के शिव मंदिर में पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री व भाजपा नेता मनीष ग्रोवर सहित भाजपा के कई नेताओं को ग्रामीणों ने   बंधक बना लिया। वह पूजा करने यहां पहुंचे थे।  दरअसल, उत्तराखंड में धार्मिक स्थल केदारनाथ धाम में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूजा दर्शन समेत करीब 400 करोड़ रुपये के शिलान्यास और उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किलोई के प्राचीन शिव मंदिर में हो रहा था। गांव में किसानों को जैसे ही पता चला कि भाजपा नेता मंदिर में आए हैं तो किसान मंदिर के बाहर विरोध करने के लिए पहुंच गए। मंदिर प्रांगण में लगी टीवी स्क्रीन के तार तोड़े दिये गए। 

पुलिस ने मंदिर के चारों ओर सुरक्षा घेरा बना लिया है। वहीं दूसरी ओर किसानों ने मंदिर की तरफ आने वाले सभी रास्तों को ट्रैक्टर ट्राली अड़ा कर बंद कर दिया। किसानों का कहना है कि आंदोलन के दौरान भाजपा नेताओं का गांव में प्रवेश बंद किया गया है। इसके बावजूद नेता गांव में माहौल बिगाड़ने के लिए आ रहे हैं। जब तक किसान आंदोलन का समाधान नहीं निकलेगा वो नेताओं का विरोध जारी रखेंगे। 

मंदिर में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, संगठन मंत्री रविंद्र राजू, मेयर मनमोहन गोयल, जिला अध्यक्ष अजय बंसल, सतीश नांदल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामअवतार बाल्मीकि, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, भाजपा के कई पार्षद, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष उषा शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नवीन ढुल समेत रोहतक भाजपा के कई नेता और अनेक पदाधिकारी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static