धान खरीद में देरी को लेकर किसान, मजदूर, आढ़ती परेशान, दी ये चेतावनी

punjabkesari.in Friday, Oct 01, 2021 - 04:37 PM (IST)

यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता): हरियाणा सरकार द्वारा  धान की खरीद आज  की बजाय 11 अक्टूबर से शुरू करने को लेकर किसानों में भारी रोष है।  किसान संगठनों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर आज से खरीद शुरू नहीं हुई तो वह कल से मंत्रियों, विधायकों के निवास स्थानों का घेराव करेंगे। प्रदेश की अधिकांश अनाज मंडियों में लाखों क्विंटल धान आ चुका है। लेकिन उसकी खरीद नहीं हो रही।

 यमुनानगर में भी मात्र एक मंडी में 2लाख से अधिक कटे धान के आ चुके हैं, उनकी भी अभी तक खरीद नहीं हुई। धान मंडी में आने के बाद वर्षा हुई और धान भीग गया। जिसके बाद किसानों व आढ़ति, मजदूर लगाकर उसे सुखाने का प्रयास कर रहे हैं। मजदूरों ने मंडी की सड़कों पर ही धान गिराकर उसे सुखाने का प्रयास किया है। क्योंकि मंडी के अधिकांश शेड व अन्य स्थान गेहूं से भरे पड़े हैं। जिसके चलते किसानों व आढ़तियों को धान  रखने में भी दिक्कत आ रही हैं। आढ़तियों का कहना है कि 11 अक्टूबर से धान की खरीद होने से किसान अपनी फसल इतने समय तक कहां रखेंगे। क्योंकि फसल तैयार हो चुकी है 40% से अधिक उसकी कटाई भी हो चुकी है। मौसम खराब होता रहता है। जिसका खामियाजा किसानों व आढ़तियों को भोगना पड़ता है।

वहीं भारतीय किसान यूनियन के नेता मनदीप सिंह का कहना है कि वह कल से मंत्रियों व विधायकों के घरों का घेराव करेंगे। धान लाकर मंत्रियों व विधायकों के घरों के बाहर गिरआएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार खरीद से भाग रही है लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे। मंडियों में काम करने आए मजदूर भी परेशान हैं उनका कहना है कि देरी से खरीद शुरू करने से उनकी रोजी-रोटी पर भी संकट आ खड़ा हुआ है।  अनाज मंडियों में हालांकि धान की खरीद शुरू नहीं हुई इसके बावजूद धान के ढेर लग चुके हैं। मंडियों में गेहूं के स्टॉक का उठान भी नहीं हुआ। जिसके चलते किसान व आड़ती परेशान हैं। ऊपर से धान की खरीद में और देरी होने से किसानों व आढ़तियों की चिंता बढ़ गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static