किसान बिल के खिलाफ नेशनल हाइवे के बीचों बीच लेेटे किसान, बोले- हम हवा का रूख बदल दे तो...

punjabkesari.in Sunday, Oct 04, 2020 - 01:20 PM (IST)

अंबाला(अमन): हरियाणा पंजाब सीमा पर आज एक बार फिर शिरोमणि अकाली दल अमृतसर युथ  की अगुवाई में  किसान सड़क के बीचों बीच लेट गए जिससे नेशनल हाइवे नंबर एक पर जाम लग गया।  किसानों के साथ शिरोमणि अकाली दल अमृतसर युथ के कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाइवे ब्लाक कर दिया।   तीन बिलों के खिलाफ  किसान लगातार प्रदर्शन कर रहें हैं और विभिन्न राजनैतिक पार्टियां उनका समर्थन कर रही हैं।  आज हरियाणा पंजाब सीमा पर किसान दिल्ली अमृतसर नेशनल हाइवे पर लेट गए और जाम लगा दिया। 

किसानो की अगुवाई शिरोमणि अकाली दल अमृतसर युथ   ने की।  हालांकि यह जाम आधे घंटे के लिए  सांकेतिक लगाया गया था , लेकिन इनका कहना था की वह किसी भी कीमत पर इन तीनों बिलों को मानने वाले नहीं।  शिरोमणि अकाली दल अमृतसर यूथ नेता ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी को खूब खरी खोटी सुनाई और कहा की हम हवा का रुख बदलने का दम रखते हैं तो यह कानून तो कुछ भी नहीं।  नेशनल हाइवे पर  अमृतसर युथ के कार्यकर्ताओं द्वारा जाम लगाए जाने के बाद पंजाब पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static